Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में मचेगा धमाल, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज, Ex-Contestant भी होंगे हिस्सा?

Entertainment News: टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो Bigg Boss 20 के साथ बॉलीवुड के ‘भाईजान’ Salman Khan एक बार फिर होस्ट की कुर्सी संभालने के लिए तैयार हैं।

नए सीजन को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है और संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, नए सीजन की शूटिंग 21 सितंबर से शुरू हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से अब तक प्रीमियर डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये सितारे बन सकते हैं कंटेस्टेंट

चर्चाओं में जिन नामों का सबसे ज्यादा जिक्र है, उनमें सोशल मीडिया स्टार Faisal Shaikh (मिस्टर फैसु), Ridhima Gupta, Anjali Arora, Jannat Zubair, Awez Darbar और Urfi Javed शामिल हैं। इन सभी की मजबूत फैन फॉलोइंग शो की टीआरपी को नई ऊंचाई दे सकती है।

Ex-Contestants की हो सकती है वापसी

बताया जा रहा है कि Awez Darbar पहले भी बिग बॉस के एक सीजन का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं Urfi Javed शो के पहले OTT सीजन में नजर आ चुकी हैं। ऐसे में इनकी दोबारा एंट्री दर्शकों के लिए खास आकर्षण बन सकती है।

इसके अलावा Arbaaz Patel, Bhagirath Bhatt, Bhavya Singh, Ruru Thakur और Tushar Karwar जैसे नामों पर भी विचार होने की चर्चा है।

हालांकि, मेकर्स ने अभी किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल सामने आई ये लिस्ट सिर्फ अटकलों पर आधारित है, लेकिन इतना तय है कि Bigg Boss 20 अपने साथ भरपूर ड्रामा, मस्ती और सरप्राइज लेकर आने वाला है।

गौरतलब है कि Bigg Boss 19 की ट्रॉफी Gaurav Khanna ने जीती थी। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20वें सीजन में कौन बाज़ी मारता है।

Also Read: बेटी के साथ रियलिटी शो में डेब्यू करेंगे रवि किशन, ‘अलायंस इंडिया’ में रिश्ते की असली परीक्षा!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.