Hardik Pandya Fitness Update: प्लास्टिक की गेंद से क्यों कर रहे हैं बल्लेबाजी? वापसी के लिए हार्दिक की खास तैयारी
Sports News: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इन दिनों मैदान से दूर जरूर हैं, लेकिन वापसी की तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।
आईपीएल 2026 के बाद चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे हार्दिक अपनी फिटनेस हासिल करने के लिए बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस (CoE) में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी की धार भी तेज करने में जुटे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक पंड्या पिछले कुछ समय से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। वह लगभग हर दिन 12 ओवर तक गेंदबाजी कर रहे हैं और रोजाना 3 से 4 घंटे का ट्रेनिंग सेशन पूरा करते हैं।
उनका मुख्य लक्ष्य धीरे-धीरे अपना बॉलिंग वर्कलोड बढ़ाना है, ताकि टीम इंडिया में वापसी के समय वह पूरी तरह फिट और मैच के लिए तैयार हों।
प्लास्टिक की गेंद से कर रहे हैं बल्लेबाजी अभ्यास
हार्दिक की ट्रेनिंग का सबसे दिलचस्प हिस्सा प्लास्टिक की गेंद से बल्लेबाजी करना है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह टाइल्स या कंक्रीट जैसी सख्त सतह पर प्लास्टिक की गेंदों के खिलाफ अभ्यास कर रहे हैं।

ऐसी सतह पर गेंद अधिक तेजी और अनिश्चित उछाल के साथ आती है, जिससे बल्लेबाज को बेहद कम समय में प्रतिक्रिया देनी पड़ती है।
इस अभ्यास का उद्देश्य उनकी रिफ्लेक्स स्पीड और शॉट खेलने की क्षमता को और बेहतर बनाना है।
बेंगलुरु में रहकर कर रहे हैं तैयारी
आईपीएल 2026 के बाद लगी चोट के कारण हार्दिक अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए थे।
इसके बाद उन्होंने अपनी पूरी तैयारी बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में शुरू कर दी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बेहतर ट्रेनिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए उन्होंने बेंगलुरु में अधिक समय बिताने का फैसला किया है।
अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट होकर कब टीम इंडिया में वापसी करते हैं।
Also Read: CWC 2026: पोलियो, गरीबी और संघर्ष… फिर भी नहीं रुके झंडू कुमार, देश को दिलाया पहला मेडल

