UP में 5 IAS अफसरों का तबादला, बदले जालौन-बहराइच के DM, झांसी को भी नया नगर आयुक्त

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गुरुवार को शासन स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने पांच IAS अधिकारियों (IAS Officers) का तबादला करते हुए जालौन और बहराइच के जिलाधिकारियों समेत कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल दी हैं।

जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का नया डीएम नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला सूची (UP IAS Transfer List) के मुताबिक पांचों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • राजेश कुमार पांडेय – जिलाधिकारी जालौन से जिलाधिकारी बहराइच
  • समीर – विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और MD, यूपी डेस्को से जिलाधिकारी जालौन
  • आकांक्षा राना – नगर आयुक्त झांसी से विशेष सचिव, IT एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और MD, यूपी डेस्को
  • बी. सूदन – मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी से नगर आयुक्त झांसी
  • पंकज वर्मा – सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण से मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी

इस फेरबदल के बाद जालौन और बहराइच में प्रशासन की कमान बदलेगी, जबकि झांसी और बाराबंकी में भी नए अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है। शासन की ओर से सभी अधिकारियों को नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Also Read: UP में 1 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाने की तैयारी, पहले 20 हजार फिर 30 हजार की मिलेगी मदद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.