दर्शकों को मिला झटका, 3 महीने में बंद होने जा रहा नागिन 7, AI बना वजह!

Sandesh Wahak Digital Desk: टेलीविजन के लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो नागिन 7 को लेकर दर्शकों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शो अपने प्रीमियर के महज तीन महीने के भीतर ही बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। माना जा रहा है कि कमजोर कहानी और AI के अत्यधिक इस्तेमाल के चलते शो की TRP में लगातार गिरावट दर्ज की गई है।

करीब तीन साल के लंबे इंतजार के बाद 25 दिसंबर 2025 को ‘नागिन 7’ का प्रीमियर हुआ था। शुरुआती एपिसोड को शानदार रिस्पॉन्स मिला और पहले कुछ हफ्तों तक शो ने अच्छी TRP भी दर्ज की। हालांकि, दो महीने बाद ही दर्शकों की दिलचस्पी कम होने लगी।

शो की निर्माता एकता कपूर ने VFX के बजाय AI तकनीक के ज्यादा इस्तेमाल को प्राथमिकता दी, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा।

खुद एकता कपूर ने यह स्वीकार किया था कि सीमित बजट के चलते AI का सहारा लिया गया है। लेकिन दर्शकों का कहना है कि इससे शो की विजुअल क्वालिटी और कहानी दोनों प्रभावित हुईं।

Naagin 7

इसी बीच ‘नागिन 7’ टॉप-10 TRP चार्ट से बाहर हो गया। इंडस्ट्री सूत्रों का मानना है कि AI पर अत्यधिक निर्भरता और कमजोर स्क्रिप्ट शो की गिरती लोकप्रियता की बड़ी वजह बनी।

लीड एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी को लेकर भी दर्शकों की राय बंटी हुई रही। कई फैन्स ने उनकी तुलना ‘नागिन’ फ्रेंचाइज़ी की लोकप्रिय अभिनेत्रियों मौनी रॉय और अदा खान से की, जिस पर प्रियंका खरी उतरती नहीं दिखीं।

फिलहाल शो के बंद होने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब देखना होगा कि एकता कपूर इसमें कोई बड़ा बदलाव कर ‘नागिन 7’ को दोबारा रफ्तार देती हैं या यह शो जल्द ही दर्शकों से विदा ले लेता है।

Also Read: Ramayana Cast Fees: 4000 करोड़ की ‘रामायण’, रणबीर कपूर से सनी देओल तक सितारों की फीस ने सबको चौंकाया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.