नोएडा बवाल: RJD की दो महिला प्रवक्ताओं पर FIR, फर्जी वीडियो शेयर करने का आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: नोएडा में पिछले दिनों हुए श्रमिक प्रदर्शन के बीच सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें तेजी से फैला गई थी। अब इस मामले में यूपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय जनता दल की दो महिला प्रवक्ताओं, प्रियंका भारती और कंचना यादव के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मध्य प्रदेश के एक पुराने वीडियो को नोएडा का बताकर साझा किया और माहौल बिगाड़ने का कोशिश किया।

मध्य प्रदेश का वीडियो, नोएडा का कैप्शन

पुलिस की साइबर सेल और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने जांच में पाया कि एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि वीडियो असल में मध्य प्रदेश के शहडोल का था, जहां एक शराबी हंगामा कर रहा था और पुलिस उसे नियंत्रित कर रही थी। आरजेडी प्रवक्ताओं और अन्य आरोपियों ने इस वीडियो को नोएडा के श्रमिक आंदोलन से जोड़कर भ्रामक कैप्शन के साथ शेयर किया। पुलिस का कहना है कि जब नोएडा के सेक्टर-1 और सेक्टर-6 स्थित मदरसन कंपनी के कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे, तब इस वीडियो के जरिए अफवाह फैलाने की कोशिश की गई।

इन पर भी गिरी गाज

पुलिस ने केवल प्रवक्ताओं पर ही नहीं, बल्कि ‘एक्स’ हैंडल @ItsKtyni और फेसबुक प्रोफाइल जितेंद्र शर्मा दौसा पर भी एफआईआर दर्ज की है। जितेंद्र शर्मा ने ही इस वीडियो को सबसे पहले पोस्ट किया था, जिसे बाद में अन्य लोगों ने शेयर किया।

हिंसक हुआ था श्रमिक आंदोलन

बता दें कि वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में पिछले कई दिनों से प्रदर्शन चल रहा था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हुड़दंग किया, सड़क जाम की और पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर उन्हें पलट दिया था। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हल्के बल का प्रयोग किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो डालकर इसे पुलिसिया ‘अत्याचार’ के रूप में पेश करने की कोशिश की गई।

Also Read: Corruption: व्यापमं घोटाले में सीबीआई ने उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को बख्शा!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.