क्या कोविड वैक्सीन से बढ़ रहा है हार्ट अटैक का खतरा? नई स्टडी में मिला जवाब

COVID Vaccine Heart Attack Risk: हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों को लेकर लंबे समय से यह सवाल चर्चा में रहा है कि क्या कोविड-19 वैक्सीन लेने से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अब इस पर नई रिसर्च में काफी हद तक स्पष्टता मिली है। यह अध्ययन इस हफ्ते जामा इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है, जिसमें कोविड वैक्सीन और दिल से जुड़ी गंभीर समस्याओं के बीच संबंध का विश्लेषण किया गया है।

इस रिसर्च में खास तौर पर MACE (मेजर एडवर्स कार्डियोवैस्कुलर इवेंट) को देखा गया, जिसमें हार्ट अटैक, इस्केमिक स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और दिल की बीमारी से होने वाली मौतें शामिल होती हैं।

स्टडी में यह भी पाया गया कि कोविड-19 संक्रमण के बाद कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। लेकिन इसके उलट, वैक्सीन लेने वालों में यह जोखिम कम देखा गया। इससे यह साफ संकेत मिला कि वैक्सीन दिल की सुरक्षा में मदद कर सकती है, न कि नुकसान पहुंचाती है।

Reasons for Heart Attack & Prevention | Aster Hospitals

वैक्सीनेशन से 38% तक कम हुआ खतरा

रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों ने 2024 से 2025 के बीच कोविड वैक्सीन ली थी, उनमें कोविड से जुड़े MACE मामलों में लगभग 38 प्रतिशत की कमी देखी गई। यह अध्ययन 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों पर किया गया, जो पहले से ही गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे और हाई रिस्क कैटेगरी में आते हैं।

COVID-19 | Cause, Symptoms, Treatment, & Prevention | Britannica

पहले के शोधों से भी मिले थे ऐसे ही संकेत

यह अध्ययन पुराने शोधों का ही विस्तार माना जा रहा है। पहले भी यह देखा गया था कि कोविड वैक्सीन लेने वाले लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा कम रहता है। हालांकि इस नए अध्ययन में कुछ सीमाएं भी बताई गई हैं, जैसे कि इसमें अलग-अलग वैक्सीन या कोविड के अलग-अलग वेरिएंट जैसे डेल्टा, ओमिक्रोन और अल्फा पर विशेष विश्लेषण नहीं किया गया है। साथ ही यह रिसर्च मुख्य रूप से बुजुर्ग, पुरुष और श्वेत (white) आबादी पर आधारित है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.