Agra News: पत्नी को होटल में पति ने दोस्त के साथ पकड़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Agra News: ताजनगरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को होटल के कमरे में अपने ही दोस्त के साथ पकड़ लिया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके में स्थित डीपी होटल में हुई। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हम नहीं करते हैं।

पत्नी बुर्के में, पति को दोस्त के साथ मिली

जानकारी के अनुसार, एक महिला बुर्का पहनकर एक युवक के साथ होटल पहुंची और कमरा मांगा। रिसेप्शन पर बात चल ही रही थी कि अचानक वहां एक अन्य युवक आ गया। उसने आते ही हंगामा शुरू कर दिया, यह युवक बुर्का पहनी महिला का पति निकला। पति ने अपनी पत्नी और अपने दोस्त को होटल में साथ देखकर अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं किया। उसने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा।

पति ने पत्नी को खींचकर बाहर निकाला

होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव करते हुए तीनों को बाहर निकाल दिया। पति ने बुर्का पहनी पत्नी को खींचकर होटल के बाहर लाया और उसे जमकर कोसने लगा। प्रेमी (जो पति का दोस्त था) पति के गुस्से को देखकर घबरा गया और मौका मिलते ही वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि होटल के बाहर काफी देर तक हंगामा चला और पति-पत्नी के बीच मारपीट भी हुई।

पत्नी तीन माह से मायके में थी

गुस्साए पति ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी पिछले तीन महीने से मायके में रह रही थी और अब उसे समझ आया कि इसकी असली वजह क्या थी। उसने बताया कि पत्नी ने कई बार उसे जान से मारने का प्रयास भी किया था, जिसकी उसने पुलिस में शिकायत भी की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। बाहर खड़े लोगों ने पति को समझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह कुछ सुनने को तैयार नहीं था। वह बार-बार यही कहता रहा, “अच्छा हुआ कि समय रहते पता चल गया।

थाने में कोई शिकायत नहीं

पुलिस का कहना है कि यह पति-पत्नी के विवाद का मामला है, जो थाने तक नहीं पहुंचा था। किसी भी पक्ष ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। पुलिस को इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ही मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि सारी बातें सामने आने के बाद ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: 22 दिन CJP के साथ किया अनशन, अब राहुल गांधी संग दिखीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.