आकाश आनंद के लिए ससुर अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से संन्यास का ऐलान, मायावती पर कहा…

Ashok Siddharth Retirement: बहुजन समाज पार्टी (BSP) के पूर्व राज्यसभा सांसद और आकाश आनंद (Akash Anand) के ससुर अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उनका यह फैसला मायावती (Mayawati) की उस नसीहत के एक दिन बाद आया है, जिसमें उन्होंने आकाश आनंद की पार्टी में वापसी के लिए अशोक सिद्धार्थ के सक्रिय राजनीति से दूर होने की बात कही थी।

अशोक सिद्धार्थ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मायावती के नाम एक भावुक पोस्ट लिखकर न केवल सक्रिय राजनीति, बल्कि सामाजिक जीवन से भी पूरी तरह संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने मायावती और बसपा के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि उनके लिए बहनजी का आदेश सबसे ऊपर है।

अपने पत्र में अशोक सिद्धार्थ (Ashok Siddharth) ने कहा कि मायावती का मार्गदर्शन उनके लिए किसी भी पारिवारिक रिश्ते से बढ़कर है। उन्होंने आकाश आनंद को गुमराह करने और पार्टी पर कब्जे की कोशिश से जुड़े आरोपों को साजिश बताया। साथ ही दावा किया कि पिछले कई महीनों से उनकी आकाश आनंद से मुलाकात तक नहीं हुई है।

‘मेरी मौजूदगी मिशन को नुकसान पहुंचा रही है तो संन्यास लेता हूं’

अशोक सिद्धार्थ ने साफ कहा कि अगर उनकी मौजूदगी बहुजन मिशन (Bahujan Mission) को किसी भी तरह नुकसान पहुंचा रही है तो वह इसी वक्त राजनीतिक और सामाजिक जीवन से संन्यास लेने के लिए तैयार हैं।

हालांकि, उन्होंने अपने फैसले को सीधे तौर पर आकाश आनंद की वापसी से जोड़ने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि आकाश पहले मायावती के भतीजे हैं और उसके बाद उनके दामाद।

Ashok Siddharth Post

मायावती की नसीहत के बाद आया ऐलान

दरअसल, एक दिन पहले मायावती ने आकाश आनंद (Akash Anand) को लेकर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने की नसीहत दी थी। अब Ashok Siddharth के इस ऐलान के बाद माना जा रहा है कि आकाश आनंद की बसपा में दोबारा वापसी और उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी देने का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, आकाश को लेकर बसपा की ओर से आगे क्या फैसला लिया जाएगा, यह मायावती के अगले कदम पर निर्भर करेगा।

Also Read: आकाश आनंद को जिम्मेदारी देने के लिए मायावती ने रखी शर्त

Get real time updates directly on you device, subscribe now.