Bareilly News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Bareilly News: बरेली जिले के शीशगढ़ थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त को सहोड़ा तिराहे के पास से उस समय दबोचा, जब वह कहीं भागने की फिराक में सवारी का इंतजार कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

फार्म हाउस पर किया था गलत काम

घटना के संदर्भ में पीड़िता ने 8 सितंबर 2026 को थाना शीशगढ़ पर लिखित सूचना दी थी। पीड़िता का आरोप था कि आरोपी हेमंत पुत्र दरबारीलाल (38 वर्ष), निवासी ग्राम लखीमपुर, थाना शीशगढ़ ने उसे नौकरी का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे अपने फार्म हाउस ले गया और वहां उसके साथ गलत काम किया।

इसके बाद आरोपी पीड़िता को जबरन अपनी साथ ट्रेन से लखनऊ ले जा रहा था। रास्ते में पीड़िता ने ट्रेन में टीटी (TT) को पूरी बात बताई, जिसके बाद जीआरपी (GRP) को सूचना दी गई। जीआरपी की सूचना पर पीड़िता का भाई उसे वापस थाना शीशगढ़ लेकर आया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम 10 सितंबर 2026 को क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त हेमंत गंगवार पुत्र दरबारीलाल (39 वर्ष) सहोड़ा तिराहे पर खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सुबह करीब 8:05 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त हेमंत का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ बरेली, रामपुर और अमरोहा के विभिन्न थानों में रंगदारी, धोखाधड़ी, चोरी, मारपीट और एससी/एसटी एक्ट समेत करीब 7 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: आकाश आनंद के समर्थन में बसपा नेता ने दिया इस्तीफा, मायावती के फैसले पर जताई नाराजगी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.